ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

बिहार : नहाय- खाय पर बड़ा हादसा, नहर में डूबे दो युवक एक लापता; दूसरे के बची जान

SAPAUL : बिहार के सुपौल में शुक्रवार को नहाय खाय के दिन छठ महापर्व को लेकर खुशियों के बीच हड़कंप मच गया। खेलने के दौरान धक्का लगा और दो युवक नहर में गिर गए। दोनों की उम्र 18-19 साल

बिहार : नहाय- खाय पर बड़ा हादसा, नहर में डूबे दो युवक एक लापता; दूसरे के बची जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPAUL : बिहार के सुपौल में शुक्रवार को नहाय खाय के दिन छठ महापर्व को लेकर खुशियों के बीच हड़कंप मच गया। खेलने के दौरान धक्का लगा और दो युवक नहर में गिर गए। दोनों की उम्र 18-19 साल के आसपास है। यह घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है। हालांकि,नहर में डूबे दो युवकों में से एक को बचा लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। 


वहीं, इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि-  नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 स्थित डपरखा कोसी कॉलोनी स्थित नहर में छठ घाट को बनाया जा रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। दोनों युवक नहर के गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक को बचा लिया। बचाए गए युवक की पहचान त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी शंभू मंडल के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, लापता युवक के मौसेरे भाई ने बताया कि रविंद्र कुमार महतो का 18 वर्षीय पुत्र रक्षक उर्फ राजा कुमार कटिहार का रहने वाला है। 

महापर्व छठ के मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 निवासी अपने नाना रामप्रसाद महतो के यहां आया हुए था। आज पास में ही डपरखा कोसी कॉलोनी नहर पर छठ घाट की साफ सफाई और घाट बनाने के क्रम में कुछ युवकों के साथ खेल रहा था। इसी क्रम में धक्का लगने के बाद दोनों युवक नहर में गिर गए। 


उधर, इस घटना को लेकर यह बताया जा रहा है कि दूसरे लापता युवक की तलाश की जा रही है। इस घटना के संबंध त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने बताया कि नहर में दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है। एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता