ब्रेकिंग
बिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

बिहार नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण की मतगणना आज, 168 निकायों का आएगा रिजल्ट

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज यानी शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकाय

बिहार नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण की मतगणना आज, 168 निकायों का आएगा रिजल्ट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज यानी शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। 23 जिलों के 17 नगर निगमों सहित 68 निकायों का परिणाम आएगा। दूसरे चरण में 1665 पदों के लिए 11 हजार से ज्यादा प्रत्याशी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। 



आपको बता दें, दूसरे चरण में 14 वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया है। आज शाम तक दूसरे चरण का परिणाम सामने आ जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट sec.bihar.gov.in पर आपको चुनाव के परिणाम दिख जाएंगे। इसके अलावा आप Firstbihar.com पर भी दूसरे चरण का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 



गौरतलब है कि इस चरण में 23 जिलों में 7088 बूथों के साथ-साथ 286 चलंत बूथों पर वोटिंग हुई थी। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चला था। वहीं, गया जिले के डोभी, फतेहपुर नगर पंचायत में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई थी। अब आज यानी शुक्रवार की शाम तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

टैग्स