ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार: धू-धू कर जली नगर निगम की गाड़ी, फॉगिंग के दौरान हुआ हादसा, मौके पर मची अफरा तफरी

BEGUSARAI: बेगूसराय में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बीच सड़क पर नगर निगम की गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। फॉगिंग के दौरान गाड़ी में लगी भीषण आग के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्

बिहार: धू-धू कर जली नगर निगम की गाड़ी, फॉगिंग के दौरान हुआ हादसा, मौके पर मची अफरा तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में आज उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बीच सड़क पर नगर निगम की गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। फॉगिंग के दौरान गाड़ी में लगी भीषण आग के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से निगम के कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित रतनपुर की है।


दरअसल, जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम की तरफ से शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग की जा रही है। इसी दौरान निगम के कर्मी रतनपुर में फॉगिंग करने के लिए जा रहे थे, तभी फागिंग मशीन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया और आग की लपटे उठने लगीं। ऑटो में आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी ऑटो जलकर राख हो गई थी।


बता दें कि मानसून की बारिश के बाद राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में डेंगू ने अपना पांव पसार लिया है। बड़ी संख्या में डेंगू से पीड़ित मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। बेगूसराय शहर और आसपास के इलाकों में भी डेंगू और मलेरिया के काफी मामले सामने आ रहे हैं। बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार के मुताबिक उन स्थानों की पहचान की गई है जहां संदिग्ध मामले मिले हैं और उन इलाकों में मच्छर नहीं पनपें इसके उपाय किए जा रहे हैं। जिले में सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पताल को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता