ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार: स्नान करने के दौरान पांच बच्चे नदी में डूबे, दो की मौत, एक लड़के की हालत नाजुक

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान पांच बच्चे डूब गए। तीन बच्चों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक लड़के की हालत

बिहार: स्नान करने के दौरान पांच बच्चे नदी में डूबे, दो की मौत, एक लड़के की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान पांच बच्चे डूब गए। तीन बच्चों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन दो की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मेसकौर थाना क्षेत्र के देउरा गांव की है।


मृतक बच्चों की पहचान प्रवीण सिंह के 12 साल के बेटे प्रिंस राज और शिवकुमार चौधरी के 10 वर्षीय बेटे सतीश कुमार उर्फ कारू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पांचों बच्चे तिलैया नदी में नहाने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।


बच्चों को डूबता देख स्थानीय गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और भारी मशक्त के बाद नदी में डूबे बच्चों को बाहर निकाला हालांकि तबतक दो बच्चों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चे ठीक हैं जबकि एक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता