1st Bihar Published by: Updated Oct 18, 2022, 2:45:39 PM
- फ़ोटो
PURNEA : खबर पूर्णिया की है, जहां बाप और बेटे का एक साथ शव बरामद हुआ है। घटना सदर थाना क्षेत्र के नीलगंज सिंधिया धार की है। दोनों दो दिन पहले ही पने मवेशी का चारा लेने गए थे। इसके बाद से उनका अता-पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन आज यानी मंगलवार को नदी की धार में दोनों का शव मिला है। लाश को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची गई और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पूर्णिया बैलोरी के प्लाई फैक्ट्री में काम करने वाले 55 साल के शमशेर और उनके 18 साल के बेटे साजिद रविवार को ही घर से निकले थे। रविवार की शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी थी।