ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: मुकदमा नहीं उठाने पर बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका; कई गाड़ियों में तोड़फोड़

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जमीनी विवाद और मुकदमा नहीं उठाने पर बदमाशों ने एक घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला

बिहार: मुकदमा नहीं उठाने पर बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका; कई गाड़ियों में तोड़फोड़
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां जमीनी विवाद और मुकदमा नहीं उठाने पर बदमाशों ने एक घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही साथ गृहस्वामी को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के हामो डीह गांव की है।


बताया जा रहा है कि मुनेश्वर यादव और राम जपो यादव के बीच 2020 से ही रास्ता के विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच इसको लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि मुनेश्वर यादव के घर पर देर रात रामजपो यादव अपने दो दर्जन समर्थकों के साथ पहुंचा और नवनिर्मित घर में तोड़फोड़ करते हुए दरवाजे पर लगे दो चार पहिया वाहन और आधा दर्जन बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है।


इस दौरान बदमाशों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिसमें मुनेश्वर यादव को दो गोली लगी है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान मारपीट में मुनेश्वर यादव के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


पूरे मामले पर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। रामजपो यादव के द्वारा मुनेश्वर यादव के घर पर फायरिंग की गई है। इस घटना में कई लोग घायल हैं। पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल मुनेश्वर यादव ने बताया कि पूर्व के मुकदमा नहीं उठाने पर रामजपो यादव अपने दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ देर रात घर पर हमला कर तोड़ फोड़ की है और फायरिंग की है,जिसमें गोली लगने से वह घायल है और उनके बेटे पुत्र वधू और पोती भी घायल है। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता