ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार : मोटर से सिंचाई कर रहा था किसान लो हुआ वोल्टेज तो ग्रामीणों ने कर दी पिटाई; इलाज के दौरान मौत

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक किसान को बिजली से धान की फसल का पटवन करना महंगा पड़ गया। लो वोल्टेज की समस्या से आक्रोशित ल

बिहार : मोटर से सिंचाई कर रहा था किसान लो  हुआ वोल्टेज तो ग्रामीणों ने कर दी पिटाई; इलाज के दौरान मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां  एक किसान को बिजली से धान की फसल का पटवन करना महंगा पड़ गया। लो वोल्टेज की समस्या से आक्रोशित लोगों ने इसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। यह पूरा मामला  उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव का बताया जा रहा है। 


दरअसल, मनबोध परसौनी गांव के पश्चिम टोला में लो वोल्टेज की समस्या से आक्रोशित लोगों ने किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यहां 62 वर्षीय रविंदर चौधरी सूखे की मार से धान की फसल को बचाने के लिए सुबह घर के समीप स्थित बोरिंग पर इलेक्ट्रिक मोटर पंप से सिंचाई कर रहे  थे। लेकिन, इलेक्ट्रिक मोटर पंप चालू करने के साथ ही टोले के घरों में जाने वाली बिजली का वॉलटेज लो होने लगा। इसी मामले को लेकर गांव के ही कुछ लोगों का किसान से विवाद शुरू हो गया। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने किसान रविंद्र चौधरी की जमकर पिटाई कर दी। जख्मी किसान को स्वजन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वहीं, बिजली विभाग के जेई बबलू कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि किसान पटवन के लिए डेढ़ या दो एचपी के मोटर का ही प्रयोग करते हैं। इससे लो वोल्टेज की समस्या नहीं आ सकती है। तीन एचपी के मोटर से थोड़ी लो वोल्टेज की समस्या आती है। हालांकि, पटवन के लिए किसान की हत्या करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच कराई जानी चाहिए।


इधर, इस घटना की सुचना मिलने पर  पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।लेकिन, पुलिस अपने स्तर पर मामले में जांच में जूट गयी है।