ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार में जंगलराज रिटर्न ! वार्ड सदस्य की हत्या, अपराधियों ने बैक टू बैक सीने में दागी गोली

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम ना देते हो। इस बीच खबर ताजा मामला बिहार

बिहार में जंगलराज रिटर्न ! वार्ड सदस्य की हत्या, अपराधियों ने बैक टू बैक सीने में दागी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम ना देते हो। इस बीच खबर ताजा मामला बिहार के सिवान से जुड़ा हुआ है। जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दि है।


मिली जानकारी के अनुसार, सिवान के वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के वार्ड नंबर 17 के सदस्य नईम अंसारी के रूप में हुई है। गोली उसके सीने में लगी थी इस वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि, नईम अंसारी मिलाद पढ़कर घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उनके गांव में ही उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके सीने में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोग आनन-फानन में नईम को इलाज के लिए सिवान अस्पताल लेकर लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, जिस शख्स की गोली मारकर हत्या की गई, वह एमएस नगर हसनपुरा जलालपुर के वार्ड संख्या 17 के वार्ड सदस्य थे। मृतक नईम अंसारी का स्थानीय राजनीति में अच्छी दखल मानी जाती है। किन वजहों से उनकी हत्या की गई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 


इधर, एमएच नगर हसनपुरा थाना प्रभारी पंकज ठाकुर ने बताया कि घटना बीती देर रात की है। जब वार्ड सदस्य 17 नईम अंसारी को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। नईम सीधा-साधा व्यक्ति बताया जा रहा है। वहीं परिजनों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह कुछ भी नहीं बता रहे हैं। फिलहाल फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।