Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले राहुल गांधी का बड़ा दाव, क्या बदलेगा समीकरण या होगा बड़ा खुलासा? Munger Election : मुंगेर चुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा उलटफेर, जन सुराज प्रत्याशी संजय सिंह भाजपा में शामिल, बदले चुनावी समीकरण Bihar Assembly Election : बिहार चुनाव: पहले चरण की 10 वीआईपी सीटों पर हाई-प्रोफाइल मुकाबला, 16 मंत्रियों की साख दांव पर Bihar Election 2025: अगर आपको भी नहीं मिल रहा पोलिंग बूथ, तो ऐसे करें पता; जानिए पूरी प्रक्रिया Bihar Election : पहले चरण का प्रचार खत्म, NDA-INDIA गठबंधन ने झोंकी ताकत; 'छठ-हैलोवीन, मोकामा मर्डर और जंगलराज...', का मुद्दा रहा हावी Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों से वोटिंग के लिए मुफ्त ट्रेनें, वोटरों के लिए मिल रही है यह खास सुविधा Anant Singh Arrest : अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद धानुक वोटरों की नाराजगी थमेगी? मोकामा-बाढ़ समेत कई सीटों पर दिख सकता असर; जानिए क्या है NDA का प्लान Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 28 Jan 2023 07:10:54 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : वर्तमान में सुबह और शाम को अभी भी ठंड लग रही है। दोपहर होते ही लोगों को गर्मी की एहसास हो रही है। लेकिन, इसके बाबजूद यह सोचना कि सर्दी विदा हो गई बिल्कुल गलत साबित हो सकता है। बिहार में एक बार फिर से ठंड दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो 1 फरवरी से फिर ठंड दस्तक दे सकती है। राज्य में 4 से 5 दिनों तक ठंड रहेगी। इस दौरान रात और दिन के बारे में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि,5 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और पारा ऊपर चढ़ेगा।
दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से बताया की इस साल का मॉनसून सीजन पिछल कुछ सालों की तुलना में कमजोर रहा। इसके कारण इस बार ठंड अधिक पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि जिस साल मॉनसून कमजोर होता है, उस दौरान कोल्ड डे और कोल्ड वेब के इवेंट ज्यादा होते हैं। इसके साथ ही इस बार नए साल के पहले महीने के अंतिम दिनों में यानी 30 जनवरी और 31 जनवरी को दक्षिण और पश्चिम बिहार में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके कारण 1 फरवरी से पूरे बिहार के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान घटककर 4-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ठंड बढ़ेगी। बारिश के बाद आसमान जब साफ होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी और ये लगातार जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।
वहीं, राजधानी पटना के भी न्यूनतम तापमान में 2 से 3 फरवरी के आसपास 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी। जानकारी हो कि, पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
आपको बताते चलें कि,ठंड के थर्ड वेब यानी 1 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक हल्के कोहरे रहने की संभावना है। जिसके कारण इसका असर फसलों पर पड़ने की संभावना बेहद ही कम है। बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण किसानों को लगातार क्षति हो रही थी। राज्य में चल रही शीतलहर के कारण आलू, गोभी समेत कई फसलें और सब्जियां बर्बाद हो रही थी।