ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में अग्निपथ योजना के तहत 7 अक्टूबर से शुरू होगी भर्ती, जानिए पूरा डिटेल्स

PATNA : अग्निपथ योजना के तहत पहली बार सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए संभावित तिथि की घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार बिहार के जिलों के लिए ब

बिहार में अग्निपथ योजना के तहत 7 अक्टूबर से शुरू होगी भर्ती, जानिए पूरा डिटेल्स
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अग्निपथ योजना के तहत पहली बार सेना भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए संभावित तिथि की घोषणा कर दी है, जिसके अनुसार बिहार के जिलों के लिए बहाली प्रक्रिया सात अक्तूबर से शुरू होगी, जो 20 दिसंबर तक चलेगी. हालांकि इस तिथि में जरूरत होने के अनुसार बदलाव भी हो सकते हैं.


बिहार में दानापुर, गया और मुजफ्फरपुर में भर्ती ली जायेगी. इस बार कटिहार भर्ती बोर्ड के अधीन आने वाले जिलों की बहाली प्रक्रिया मुजफ्फरपुर में ही होगी. इसमें भाग लेने के लिए आवेदक की आयु साढ़े 17 से 23 वर्ष होनी चाहिए. वे ऑनलाइन आवेदन www.joinindianarmy.nic. in पर तय तिथि में ही कर सकते है. वहीं, पड़ोसी राज्य झारखंड में बहाली प्रक्रिया पांच सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगी. 


जानकरी के लिए बता दें कि दानापुर (आरओ) जोन में सात से 23 अक्तूबर तक बहाली प्रकिया चलेगी. इसमें पटना, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली के अभ्यर्थी शामिल होंगे. वहीं, कटिहार जोन में 07 से 20 दिसंबर के बीच बहाली होगी. इसमें 12 जिले कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय के अभ्यर्थी शामिल होंगे.


बता दें कि गया जोन में दो नवंबर से 15 नवंबर तक भर्ती प्रकिया चलेगी. इसमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई के अभ्यर्थी शामिल होंगे. वहीं, मुजफ्फरपुर जोन में 21 नवंबर से चार दिसंबर के बीच बहाली होगी. इसमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के अभ्यर्थी शामिल होंगे.

टैग्स