ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

बिहार: मेला घूमने गए युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों आशंका जताई ह

बिहार: मेला घूमने गए युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों आशंका जताई है कि युवक दुर्गापूजा का मेला घूमने निकला होगा और बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी होगी। घटना सदर थाना क्षेत्र के कारू खिरहरी हॉल्ट के पास की है।


फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन सुबह सवेरे लोग खेतों की तरफ गए थे, तभी उनकी नजर रेलवे लाइन से थोड़ी दूर पर पड़े युवक के शव को देखा। शव मिलने की जानकारी जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गले में गमछा लपेटा हुआ है और सिर पर गहरा चोट का निशान है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश में लगी है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता