ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

बिहार में लोगों को नौकरी मिलने से बेचैन हो रही बीजेपी, तेजस्वी यादव का तीखा हमला

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज यानी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, आज पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन

बिहार में लोगों को नौकरी मिलने से बेचैन हो रही बीजेपी, तेजस्वी यादव का तीखा हमला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव आज यानी बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच तेजस्वी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, आज पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में पंचायती सचिवों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इसी दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP का काम सिर्फ सवाल करना रह गया है। हम बिहार में लोगों को नौकरी देने लगे तो बीजेपी को बेचैनी हो रही है। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्र सरकार भी हमारे मॉडल को अपना रही है। 




उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी मिली है और जो लोगों का विश्वास है, उम्मीद है उस पर हम खड़े उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोगों की सेवा करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिले। हम चाहेंगे कि हम सभी लोगों का ध्यान रखें। मुझे हमेशा लोगों का प्यार और समर्थन मिला है। 




तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लाखों लोगों को नौकरी और रोजगार देने का काम कर रहे हैं। हम यही चाहते थे कि देश में बेरोजगारी की जो हालात है, उसपर नियंत्रण हो। जहां बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है उस दिशा में हम लोग काम करें। हमारी सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पहल ही नहीं बल्कि गंभीरता से कदम उठा रही है। हम लगातार लोगों में नियुक्ति पत्र वितरण कर रहे हैं और बिहार सरकार की राह पर चलते हुए केंद्र सरकार ने भी वही काम शुरू कर दिया है। 

टैग्स