1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Sep 19, 2019, 7:38:40 PM
- फ़ोटो
PATNA. गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति हो गई है. कई जगहों पर गंगा खतरे के निशान से उपर है।बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह बक्सर से लेकर पटना तक हेलिकॉप्टर से सर्वे करेंगे।
पटना के दियारा का लिया जायजा
सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लिए। सीएम सड़क मार्ग से ही बाढ़ पीड़ित इलाके में पहुंचे थे। अधिकारियों के साथ हालात पर चर्चा भी की। फिर दीघा इलाके में बाढ़ से बिगड़े हालात की जानकारी लेने के बाद सीएम सोनपुर पहुंचे। सीएम के साथ कई अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण बक्सर, भोजपुर और पटना समेत कई कई जिलों में बाढ़ के कारण हजारों लोग प्रभावित है। कई जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।