ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार में ये हो क्या रहा है? 11 दिन के भीतर 5 पुल गिरने के बाद अब निर्माणाधीन पुल में आई दरारें, हरकत में आए NHAI के अधिकारी

DESK: बिहार में पिछले 11 दिनों के भीतर 5 पुल गिर गये। अररिया, सिवान, मोतिहारी, किशनगंज और मधुबनी में पुल ढहने के बाद अब हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास के निर्माणाधीन पुल की रेलिंग में द

बिहार में ये हो क्या रहा है? 11 दिन के भीतर 5 पुल गिरने के बाद अब निर्माणाधीन पुल में आई दरारें, हरकत में आए NHAI के अधिकारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में पिछले 11 दिनों के भीतर 5 पुल गिर गये। अररिया, सिवान, मोतिहारी, किशनगंज और मधुबनी में पुल ढहने के बाद अब हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास के निर्माणाधीन पुल की रेलिंग में दरारें मिली है। मधौल में नवनिर्मित पुल की रेलिंग में आई दरारों के कारण पुल के गिरने का खतरा बन गया था। मामला सामने आने के बाद हरकत में आए NHAI के अधिकारियों ने आनन-फानन में दरारों को भरने का काम शुरू करवाया।


इससे पहले इंजीनियरों को निरीक्षण के लिए भेजा गया। इंजीनियरों की रिपोर्ट के बाद रेलिंग में आई दरारों को भरने का काम शुरू किया गया। उम्मीद जतायी जा रही है कि 30 जून तक दरारों का भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि 200 करोड़ की लागत से 17 किलोमीटर लंबी हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास के निर्माणाधीन पुल का निर्माण हो रहा है। 


मुजफ्फरपुर के रामदयालु से लेकर भगवानपुर तक भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है। मधौल से सदातपुर तक इस बाइपास का निर्माण हो रहा है। इस पुल के बनने से मोतिहारी, दरभंगा, सीतामढी जाना आसान हो जाएगा। इसी पुल के रेलिंग में आई दरार से इलाके के लोग भी हैरान है। पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। लोग सरकार से पूछ रहे हैं कि और कितना पुल गिरेगा? लोगों के सवाल का जवाब सरकार के अधिकारियों के पास भी नहीं है। 

टैग्स