ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार में आसमान से बरसी मौत: धान की रोपाई कर रहे लोगों पर गिरा ठनका, पांच लोगों की मौत; चार झुलसे

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। बारिश के दौरान किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी वज्रपात हुआ और वह बुरी तरह से झुल

बिहार में आसमान से बरसी मौत: धान की रोपाई कर रहे लोगों पर गिरा ठनका, पांच लोगों की मौत; चार झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। बारिश के दौरान किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, तभी वज्रपात हुआ और वह बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में चार लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बेलागंज के पनारी गांव की है।


मृतकों की पहचान पनारी गांव निवासी जितेन्द्र महतो, उनकी पत्नी मीना देवी, शंकर राव, बली भगत और नन्हकी देवी के रूप में हुई है। वहीं राजू कुमार, मोति प्रजापति, मोटे भगत और अनिल महतो बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गया डीएम त्यागराजन ने बताया कि पांच लोगों की वज्रपात से मौत हुई है, जो काफी दुखद है। जैसे ही सूचना मिली अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ और अपर समाहर्ता को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए जल्द से जल्द मुआवजे की राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।