Hindi News / news / बिहार में ट्रक ओनर एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, ट्रकों का परिचालन शुरू

बिहार में ट्रक ओनर एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, ट्रकों का परिचालन शुरू

1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2020, 8:39:26 PM

बिहार में ट्रक ओनर एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, ट्रकों का परिचालन शुरू

- फ़ोटो

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में ट्रक ओनर एसोसिएशन की हड़ताल खत्महो गई है. राज्य के अंदर ट्रकों का परिचालन  गया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन की मांगों पर विचार किया गया है. ट्रक ओनर एसोसिएशन की मांगों पर नियमाकुल तरीके से जल्द कार्रवाई की जाएगी.


बिहार राज्य परिवहन आयुक्त से वार्ता के बाद  बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले लिया है. बुधवार को राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी एवं एसोसिएशन के शिष्टमंडल के बीच शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में वार्ता हुई. इस मीटिंग के बाद बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष भानू शेखर प्रसाद सिंह ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की.


आपको बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर बिहार ट्रक आॅनर एसोसिएशन की ओर से 14 सितंबर से चक्का जाम  हड़ताल करने की घोषणा की गई थी. हड़ताल से ट्रक मालिकों के एक बड़े समूह ने पहले भी हड़ताल में शामिल होने से इंकार किया था.


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पूरे बिहार में ट्रकों का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है. एसोसिएशन की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया गया है. उनकी मांगों पर नियमाकुल तरीके से त्वरित कार्रवाई की जाएगी.


एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानुशेखर सिंह ने बताया कि राज्य एवं जनहित को देखते हुए हड़ताल को स्थगित किया गया है. विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से संतोषजनक वार्ता हुई है. सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया गया है.


बिहार ट्रक ओनर एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संरक्षक राम नारायण सिंह, उपाध्यक्ष राम आशीष राव, सचिव संजीव कुमार सुमन, प्रवक्ता दीप नारायण सिंह दीपक, पटना अध्यक्ष धनंजय सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य राजबाला राय आदि संघ  के प्रतिनिधियों ने हड़ताल वापसी के निर्णय का स्वागत किया है.