1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 19, 2019, 3:54:59 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र के निधन के बाद बिहार में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. जिसके बाद मुख्य सचिवालय समेत अन्य सरकारी संस्थानों का झंडा झुका दिया गया है. बता दें कि लंबे समय से बीमार चल रहे तीन बार बिहार के सीएम रहे जगन्नाथ मिश्र का आज दिल्ली में निधन हो गया. जगन्नाथ मिश्र ने 82 साल के उम्र में आज अंतिम सांस ली. जगन्नाथ मिश्र के निधन की जानकारी मिलते ही बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई और सीएम नीतीश कुमार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की थी, जिसके बाद मुख्य सचिवालय समेत अन्य सरकारी संस्थानों का झंडा झुका दिया गया है.