ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डांस कर रही डांसर की मौत

SASARAM: बिहार में शादी समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है। हर्ष फायरिंग की घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ताजा मामला रो

बिहार: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से डांस कर रही डांसर की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में शादी समारोह और अन्य सामाजिक आयोजनों के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला कोई नया नहीं है। हर्ष फायरिंग की घटनाओं में अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां तिलक समारोह में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक डांसर की मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र की कोटा इलाके की है।


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कोटा गांव निवासी चंद्रदीप महतो के बेटे मुन्ना महतो का तिलक आया था। तिलक समारोह में ऑर्केस्ट्रा डांस की भी व्यवस्था की गई थी। तिलक के भोज के बाद जैसे ही डांस प्रोग्राम शुरू हुआ, वहां मौजूद एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गोली स्टेज पर डांस कर रही डांसर चांदनी को जा लगी।


डांसर को गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में डांसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।