BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान बिहार की बिटिया ने किया कमाल: पुनपुन की कोमल ने चीन में लहराया तिरंगा, ड्रैगन बोट रेस में जीता ब्रॉन्ज Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 11 May 2023 03:53:26 PM IST
- फ़ोटो
MOTIHARI : बॉलीबुड की चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' की कहानी से मिलता-जुलता एक मामला बिहार के मोतिहारी से सामने आया है। जहां एक हिंदू लड़की से एक मुस्लिम युवक ने पहले दोस्ती किय। इसके बाद दोनों में प्यार किया। इसके बाद युवक ने लड़की को दुबई ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी कर लिया। अब आरोप है कि शादी के चार साल बाद मुस्लिम युवक लड़की को दुबई में ही अकेला छोड़कर उसके सारे गहने ,पैसे और पासपोर्ट सहित अन्य सामान लेकर युवक भारत आ गया है।
दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली एक हिंदू लड़की बिहार में मोतिहारी के सेमरा बेलवातिया गांव पहुंची। इसके बाद वह पति तालिक रेजा के घर गई। मगर, वहां इस लड़की के साथ गलत व्यवहार कर उसे वहां से भगा दिया। फिर पीड़ित लड़की ने गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों ने अपनी आपबीती बताई।
इस लड़की ने बताया कि, पिछले साल तारिक उसके पांच लाख रुपये ,गहने, पासपोर्ट व अन्य कीमती सामान लेकर भारत भाग आया। काफी परेशानी के बाद उसने दोबारा अपना पासपोर्ट बनवाया और वह यहां आई। इसी बीच तालिक ने यहां दूसरी शादी भी कर ली है। जिसके बाद वो इसको लेकर सरपंच के पास गयी जहां वो भी कई अन्य ग्रामीणों को लेकर तालिक के घर गए। लेकिन उसके घर वालों ने उनकी एक नहीं सुनी और लड़की को अपनाने से साफ इनकार कर दिया।
इधर, यह लड़की ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़के के दरवाजे पर ही न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं, गांव के सरपंच मो. आदम ने बताया कि पीड़ित महिला गांव पहुंची है और उसने अपना पूरा दास्तान बताई है। इसके बाद गांव मे पंचायत भी कराई गई, लेकिन तालिक और उसका परिवार उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। अब पुलिस और न्यायालय ही न्याय दिला सकती है।