Hindi News / news / बिहार में तेज रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 8 लोगों को रौंदा,...

बिहार में तेज रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 8 लोगों को रौंदा, एक की मौत; मौके पर मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Vikramjeet Updated Nov 25, 2023, 2:18:01 PM

बिहार में तेज रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 8 लोगों को रौंदा, एक की मौत; मौके पर मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने आठ लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है। घटना सराय थाना क्षेत्र के इमादपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर जलालपुर दल्लू गांव की है।


हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स की पहचान जलालपुर के दल्लू गांव निवासी मेधु बैठा के बैटे लखेंदर रजक के रूप में हुई है जबकि घायलों में उसी गांव के रहने वाले रौनक कुमार, कुंदन कुमार, पीयूष कुमार, कृति कुमारी, चिंता देवी, अभिषेक कुमार और चिंटू कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग घर के बाहर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने उन्हें रौंद डाला।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हादसे में मौत के शिकार हुए शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।