ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

‘बिहार में अगर पहली कुर्सी तेजस्वी की तो दूसरे नंबर की पिछड़ों की होगी’ चुनाव प्रचार के दौरान बोले मुकेश सहनी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव

‘बिहार में अगर पहली कुर्सी तेजस्वी की तो दूसरे नंबर की पिछड़ों की होगी’ चुनाव प्रचार के दौरान बोले मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को बिहार विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव में महागठबंधन की स्थिति काफी मजबूत है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी प्रत्याशी विजयी हो रहे हैं। 


मुकेश सहनी ने जोर देकर कहा कि सही अर्थों में यह उपचुनाव टेस्ट मैच है। अगर महागठबन्धन की सरकार बनी तो बिहार में एक नंबर की कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठेंगे तो दूसरे नंबर की कुर्सी पिछड़ों की होगी। पार्टी अपने मकसद को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और यह तय है कि हम गरीबों, पिछड़ों, दलितों के अधिकार को लेकर ही हम मानेंगे।


उन्होंने कहा कि आज सिर्फ मतलब की राजनीति हो रही है। हमलोग भीम राव अंबेडकर के संविधान को मानने वाले लोग हैं। वीआईपी की लड़ाई बिहार में निषाद आरक्षण की शुरू से रही है। सहनी ने जोर देकर कहा कि इस मांग को लेकर आगे भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी और हम इस अधिकार को लेकर रहेंगे।


मुकेश सहनी ने आगे कहा कि आज अगर हमारी सरकार बनी तो तय है कि गरीबो, पिछडों के कल्याण का काम होगा और गरीबों को उसका अधिकार मिलेगा। आज देश और प्रदेश की स्थिति क्या है। पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ रही हैं, लेकिन कोई देखने और सुनने वाला नहीं है।

टैग्स