ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

बिहार में सुबह-सुबह मर्डर, पंचायत समिति सदस्य के पति को गोलियों से भूना ; लोगों ने किया सड़क जाम

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी म

बिहार में सुबह-सुबह मर्डर, पंचायत समिति सदस्य के पति को गोलियों से भूना ; लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह-सुबह मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है।अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य के पति को गोलियों से भून डाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण में बुधवार की अहले सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना आदापुर प्रखंड की है। पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान(45) की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की सुबह गोली मार हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस कांड की जांच में जुट गई है वहीं स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए हैं।


बताया जा रहा है कि, बच्चा पासवान रोज की तरह मॉर्निग वॉक के लिए अपने गांव श्यामपुर चौक से पश्चिम आदापुर रक्सौल जीबीसी नहर मुख्य पथ पर निकले थे। इसी बीच नवलखा पुल से पहले ही तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से आकर सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। कांड को अंजाम देकर सभी फरार हो गए। सिर में गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की खबर मिलते ही रोते बिलखते परिजनो के साथ लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर आगजनी करते हुए शव को रख सड़क जाम कर दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोग हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।  पुलिस भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर परिजनो के बीच कोहराम मच गया है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है। एक टीम संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।