ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

बिहार: मां की डांट के बाद घर से भागी थी लड़की, मदद के बहाने वेंडर ने स्टेशन पर किया गंदा काम

SAMASTIPUR: मां की डांट-फटकार के बाद घर से भागी एक लड़की के साथ समस्तीपुर जंक्शन पर वेंडर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की स्टेशन पर बैठी थी तभी वेंडर का काम कर

बिहार: मां की डांट के बाद घर से भागी थी लड़की, मदद के बहाने वेंडर ने स्टेशन पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: मां की डांट-फटकार के बाद घर से भागी एक लड़की के साथ समस्तीपुर जंक्शन पर वेंडर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित लड़की स्टेशन पर बैठी थी तभी वेंडर का काम करने वाला आरोपी युवक वहां पहुंचा और मदद के बहाने उसके साथ रेप किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मां की डांट के बाद गुस्से में घर से निकल गई थी। लड़की की मां ने घर के काम को लेकर डांट फटकार लगाई थी। जिसके बाद युवती मधुबनी स्टेशन पहुंची और वहां से गंगासागर ट्रेन पर सवार होकर समस्तीपुर पहुंच गई। समस्तीपुर पहुंचने के बाद युवती को पता नहीं चल रहा था कि आगे वह कहां और किसके पास जाए।


वह आउटर सिग्नल पर अकेली खड़ी थी, तभी आरोपी वेंडर वहां पहुंचा और लड़की को मदद का भरोसा दिलाया। लड़की उसके झांसे में आ गई और इसके बाद आरोपी ने सुनसान जगह पर ले जाकर लड़की के साथ रेप किया और वहां से फरार हो गया। पीड़ित लड़की प्लेटफार्म पर पहुंची तो उसने वहां मौजूद रेल पुलिस के जवानों को घटना की जानकारी दी।


युवती के साथ रेप की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने स्टेशन परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी को प्लेटफार्म संख्या 4 से गिरफ्तार कर लिया। इधर रेल डीएसपी रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर त्वरित कारवाई कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


बिहार: मां की डांट के बाद घर से भागी थी लड़की, मदद के बहाने वेंडर ने स्टेशन पर किया गंदा काम

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता