1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Aug 27, 2023, 1:10:14 PM
- फ़ोटो
JAMUI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करने पर पावंदी है। इसमें भी शराब पीकर वाहन चलाने पर और अधिक सजा का प्रावधान लागू है। लेकिन, इस कानून की हकीकत क्या है यह हर दिन कहीं न कहीं से देखने को मिल ही जाता है। इस बीच अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां एक ड्राइवर जिला प्रशासन की गाड़ी में अवैध शराब की ढुलाई कर रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में नशे की हालत में चालक ने जिला प्रशासन की गाड़ी ठोक दी है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर यह भी आ रही है कि जिला प्रशासन की गाड़ी में चालक अवैध शराब लेकर जा रहा था। इस दुर्घटना के बाद ईंट के ढेर में उसने शराब को छिपा दिया। इस मामले का उजागर उस वक्त हुआ जब जिला प्रशासन की गाड़ी अनियंत्रित होकर सिरचंद नवादा मोहल्ला स्थित मंदिर के बगल में रखे ईंट के ढेर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
उसके बाद शराब के नशे में धुत चालक आनन-फानन में वाहन से प्लास्टिक में रखे अवैध शराब को एक गमछा में लपेटकर ईंट के ढेर के नीचे छुपा दिया। फिर जिला प्रशासन का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो गाड़ी धीरे-धीरे लेकर चालक चलता बना। लेकिन, यह सारी घटना ग्रामीण देख रहे थे और उन्होंने जिला प्रशासन के ड्राइवर की पूरी पोल खोल दी।