ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: सरकारी स्कूल की छत पर चल रही थी शराब पार्टी, वीडियो हो गया वायरल

ARA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आए दिन बिहार के विभिन्न जिलों से शराब बेचने और पीने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर का है, जहां सरकारी स्कूल क

बिहार: सरकारी स्कूल की छत पर चल रही थी शराब पार्टी, वीडियो हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आए दिन बिहार के विभिन्न जिलों से शराब बेचने और पीने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर का है, जहां सरकारी स्कूल की छत पर शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियों में चार लोग शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे सरकारी स्कूल की छत पर चार युवक जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। शराब पार्टी का वीडियो कब का है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सभी के सामने पानी की बोतल और कुछ प्लास्टिक के गिलास देखे जा सकते हैं। इस दौरान शराब की खाली पैकेट भी दिखाई पड़ रही है। 


वायरल वीडियो बड़हरा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नेकनाम टोला का बताया जा रहा है। बता दे कि इससे पहले भी बड़हरा थाना क्षेत्र स्थित सबलपुर के सरकारी स्कूल के प्रांगण में शराब पीने का एक वीडियो वायरल हुआ था। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन इस तरह के मामले सामने आने के बाद शराबबंदी पर सवाल उठना लाजमी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता