ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

डॉक्टरों की दारू पार्टी पर सियासत: सरकार पर हमलावर हुई BJP, नित्यानंद बोले- बिहार में शराब बेचवा रही नीतीश की पुलिस!

PATNA: दरभंगा के डीएमसीएच में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉक्टरों की शराब पार्टी की वीडियो सामने आने के बाद उसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पप्पू यादव के बाद अब बीजेपी समेत एन

डॉक्टरों की दारू पार्टी पर सियासत: सरकार पर हमलावर हुई BJP, नित्यानंद बोले- बिहार में शराब बेचवा रही नीतीश की पुलिस!
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: दरभंगा के डीएमसीएच में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉक्टरों की शराब पार्टी की वीडियो सामने आने के बाद उसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। पप्पू यादव के बाद अब बीजेपी समेत एनडीए के तमाम दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। पटना पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।


दरअसल, दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गेस्ट हाउस में डॉक्टरों की एक कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई शराब पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां जाप के संरक्षक पप्पू यादव सरकार पर हमलावर हो गए हैं तो वहीं बीजेपी ने भी शराब पार्टी को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंदने कहा है कि बिहार की पुलिस शराब बेचवाने का काम कर रही है।


नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू होना चाहिए लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। बिहार की शराब नीति में कई खामियां हैं लेकिन, मुख्यमंत्री कुछ सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की थाना पुलिस शराब बनवाने और उसे बड़े लोगों तक पहुंचाने में लगी हुई है। राज्य में अवैध शराब का व्यापार हो रहा है और नकली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। इसके बाद भी यह अवैध कारोबार बंद नहीं हो रहा है।


उधर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में शराबबंदी फेल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ दिखावा के लिए है। हर जगह शराब मिल रही है और होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। यही कारण है कि डीएमसीएच में डॉक्टरों की पार्टी में शराब का दौर चला। शराबबंदी के नाम पर बड़े माफिया गिरोह खड़े हो गए हैं, जिन्हें बिहार के का संरक्षण प्राप्त है।