ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार: दो ट्रकों की टक्कर के बाद तेल लूटने की मची होड़, बाल्टी और केन लेकर दौड़े लोग

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में रविवार को दो ट्रकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरसो तेल से भरा टैंकर लीक हो गया। लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई की टैंकर में सरस

बिहार: दो ट्रकों की टक्कर के बाद तेल लूटने की मची होड़, बाल्टी और केन लेकर दौड़े लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में रविवार को दो ट्रकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरसो तेल से भरा टैंकर लीक हो गया। लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई की टैंकर में सरसो तेल लोड है, उसके बाद तेल लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी और केन लेकर दौड़ गए और जिसको जितना बन सका वह तेल लूटकर ले भागा। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 


दरअसल, रविवार की दोपहर को NH-28 पर बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव के पास दो ट्रकों में सीधी टक्कर हो गई। मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे सरसो तेल से लदे टैंकर की टक्कर ताजापुर की ओर से मुजफ्फरपुर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक से हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रकों में हुई टक्कर के कारण सरसों तेल से लोड टैंकर से तेल बहने लगा। जिसे देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और सरसों तेल लूटने लगे। 


तेल की लूट की जानकारी पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ इक्कठा हो गई और अपने अपने डिब्बे में तेल जमा करने लगे। सड़क से जा रहे राहगिरों द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस टीम काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसका फायदा उठाते हुए लोगों ने जमकर लूट मचाई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ दिया और टैंकर को कब्जे में ले लिया हालांकि तबतक सैकड़ों लीटर तेल लोग लूट चुके थे।

टैग्स