ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार में शराब तस्करों की अब खैर नहीं, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

PATNA: शराब माफिया और शराब तस्करों पर कार्रवाई में अब ड्रोन की मदद ली जाएगी। शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कड़े कदम उठाने भी शुरू कर

बिहार में शराब तस्करों की अब खैर नहीं, ड्रोन से की जाएगी निगरानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: शराब माफिया और शराब तस्करों पर कार्रवाई में अब ड्रोन की मदद ली जाएगी। शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कड़े कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत विभाग ने पटना में गश्ती दल को लगाया है। 


शराब माफिया और शराब तस्कर अब हो जाए होशियार। अब ड्रोन की मदद से शराब के धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ा जाएगा। राजधानी पटना के गंगा किनारे से लगातार मिल रही शराब की भट्ठियों को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर मधनिषेध, उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन का ट्रायल डेमो किया। 


पटना के गंगा किनारे में अब ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इन इलाके में संचालित होने वाली शराब भट्ठियों और नाव से होने वाली शराब की तस्करी को रोकने का काम करेगी। शराब तस्करी को रोकने के लिए दियारा इलाके में ड्रोन से नजर रखी जाएगी।


यह गश्ती दल सड़क से लेकर नदियों तक शराब की तस्करी पर पैनी नजर रखेगा और इसके लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। इसके अलावा शराब पीने वालों की धर-पकड़ तेज करने के लिए विभाग ब्रेथ एनालाइजर की मदद से जांच कर रही है। इसे हर गश्ती दल को दिया गया है। वहीं इसकी गुप्त सूचना देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम भी दिया जायेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता