ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में सामने आया साइबर फ्रॉड का पाक कनेक्शन, इंटरनेशनल गिरोह के तीन शातिर सीमांचल से गिरफ्तार

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने इंटरनेशनल फंडिंग से जुड़े मामले में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन शातिर एजेंट को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात है कि इसका हैंडलर पाकिस्ता

बिहार में सामने आया साइबर फ्रॉड का पाक कनेक्शन, इंटरनेशनल गिरोह के तीन शातिर सीमांचल से गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया पुलिस ने इंटरनेशनल फंडिंग से जुड़े मामले में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन शातिर एजेंट को गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात है कि इसका हैंडलर पाकिस्तान में बैठकर इंटरनेशनल फंडिंग के चैन को रेगुलेट कर रहा था। हालांकि ये पैसा टेरर फंडिंग का था या हवाला का फिलहाल पुलिस इन सारे बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने 5 सीम कार्ड, 96 हजार रुपए कैश, 6 मोबाइल फोन और 6 बैंक खातों के साथ ही एक बोलरो भी बरामद किए गए हैं।


इंटरनेशनल फंडिंग का ये खेल पिछले एक साल से रेगूलेट किया जा रहा था। पकड़े गए तीनों साइबर फ्रॉड पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के एजेंट के रूप में काम करते थे। जिन्हें फंडिंग की गई रकम के 5 फीसद मिलता था। ये फंडिंग पाकिस्तान वाया नेपाल के बैंक अकाउंट के जरिए अररिया के रहने वाले इन तीन साइबर फ्रॉड के अकाउंट में भेजा जा रहा था। एक साल में 50 लाख की इंटरनेशनल फंडिंग पाकिस्तान से की गई। हालांकि ये रुपए कहां खपाए जा रहे थे। 


पाकिस्तान में बैठे हैंडेलर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि हैंडर के तीनों एजेंट अररिया जिले के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के गरिया ले लोखंड वार्ड नंबर 5 निवासी मो. रहमान के बेटे मो. साकिम, कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के खेसरेल वार्ड 9 निवासी महादेव प्रसाद साह के बेटे सुशील कुमार, फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नंबर 3 निवासी इनामुल हक के बेटे मो. शाहनवाज आलम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता