ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार में सामने आई दो TTE की गुंडई, चलती ट्रेन में यात्री को जानवरों की तरह पीटा, दोनों सस्पेंड

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में चलती ट्रेन में दो टीटीई की दबंगई की तस्वीरें सामने आई हैं। पवन एक्सप्रेस में दोनों टीटीई ने गुंडों की तरह एक यात्री के साथ मारपीट की है। बोगी में मौजूद कि

बिहार में सामने आई दो TTE की गुंडई, चलती ट्रेन में यात्री को जानवरों की तरह पीटा, दोनों सस्पेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में चलती ट्रेन में दो टीटीई की दबंगई की तस्वीरें सामने आई हैं। पवन एक्सप्रेस में दोनों टीटीई ने गुंडों की तरह एक यात्री के साथ मारपीट की है। बोगी में मौजूद किसी यात्री ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपी टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है।


दरअसल, बीते दो जनवरी को एक यात्री जयनगर से लोकमान्य तिलक मुंबई को जाने वाली पवन एक्सप्रेस में बिना टिकट के यात्रा कर रहा था। टिकट चेक करने पहुंचे दो टीटीई ने जब यात्री से टिकट मांगा तो उसने टिकट नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों टीटीई ने उस यात्री के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि टीटीई गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार ने गुंडई की सारी हदों को पार कर गए।


दोनों टीटीई ने यात्री को ऊपर की बर्थ से खींचकर नीचे गिरा दिया और लात घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्री टीटीई से छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वो नहीं माने और उसके साथ मारपीट करते रहे। इसी बीच वहां मौजूद शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


दोनों आरोपी टीटीई समस्तीपुर रेल मंडल के जयनगर स्टेशन पर कार्यरत हैं। दोनों की गुंडई का वीडियो सामने आने के बाद डीआरएम आलोक अग्रवाल के निर्देश पर सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने टीटीई गौतम कुमार पांडेय और नरेश कुमार सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता