ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार में पूर्ण शराबंदी पर सवाल: नशे में धुत युवक ने घंटो किया हंगामा, कहा-दारू बिकता है तभी हम पीते हैं

JAMUI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब बेचने वाले भी नहीं सुधर रहे हैं। शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की ब

बिहार में पूर्ण शराबंदी पर सवाल: नशे में धुत युवक ने घंटो किया हंगामा, कहा-दारू बिकता है तभी हम पीते हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI:  बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब बेचने वाले भी नहीं सुधर रहे हैं। शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। इसका जीता जाता नमूना गिद्धौर बाजार में देखने को मिला जहां एक शराबी का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत नजर आ रहा है। 


वह बार-बार यह कह रहा है कि सरकार यदि नौकरी दे तो शराब पीना छोड़ दूं। उसने कहा कि भाई साहब दारू मिलता है तब ना हम पीते हैं। पिता की मौत के बाद से हम मजदूरी कर रहे हैं। मजदूरी करके थक जाते हैं तब शराब पीते हैं। शराबी युवक का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी पहचान गिद्धौर बाजार निवासी सुदामा रावत का पुत्र रूपेश कुमार शराब के रूप में हुई है जो शराब के नशे में सरकार से यह मांग कर रहा है कि हमको नौकरी दीजिये तब नहीं पियेंगें। मजदूरी करके थक जाते हैं इसलिए शराब पीते हैं। शराब मिलता है तब ही हम पीते हैं। 


नशे में धुत युवक खुद बता रहा है कि उसने गिद्धौर प्रखंड के ललमटिया गांव में शराब पिया है वहां पर शराब बेचा जाता है साथ ही उसने कहा कि यदि सरकार उसे नौकरी देती है तो वह शराब पीना ही छोड़ देगा। वही इस संबंध में गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि युवक जिस जगह पर शराब बेचे जाने की बात कह रहा है उसे चिन्हित कर छापेमारी की जाएगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यही शराबबंदी है? 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता