ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार में पुलिस जवान की दबंगई : युवक को बीच सड़क पर जानवरों की तरह पीटा : वीडियो हुआ वायरल

NALANDA : खुद को पब्लिक फ्रेंडली बताने वाली बिहार पुलिस के जवान का एक और कारानामा सामने आया है। पुलिस के दबंग जवान ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। युवक की बर्बर प

बिहार में पुलिस जवान की दबंगई : युवक को बीच सड़क पर जानवरों की तरह पीटा : वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : खुद को पब्लिक फ्रेंडली बताने वाली बिहार पुलिस के जवान का एक और कारानामा सामने आया है। पुलिस के दबंग जवान ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। युवक की बर्बर पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, नालंदा पुलिस इन दिनों कानून अपने हाथ में लेकर खुद इंसाफ करती नजर आ रही है। चार दिन पूर्व सिलाव थानाक्षेत्र सीमा गांव में पुलिस द्वारा एक गाड़ी मिस्त्री की बीच सड़क पर पिटाई की थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बिहार थानाक्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ला में शुक्रवार की सुबह डॉयल 112 की पुलिस टीम ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।


बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर रहे पुलिस जवान का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस का जवान युवक को बीच सड़क पर पीट रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


पूरे मामले में डायल- 112 की पुलिस टीम ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि घटनास्थल पर पहले से मारपीट हो रही थी। जब पुलिस टीम पहुंची तो मारपीट करने वाला भागने लगा उसी को जवान ने पकड़ा है। बताते चले कि गुरुवार को इसी इलाके खेड़खानी को लेकर मारपीट हुआ था। जिसमें एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया था।





रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता