ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं- निशांत, 'मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं...आराम से 5 साल CM रह सकते हैं' Bihar Politics: तेजस्वी यादव मेरे छोटे भाई हैं- निशांत, 'मेरे पिता 100 फीसदी स्वस्थ हैं...आराम से 5 साल CM रह सकते हैं' Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय?

महंगे पेट्रोल से राहत देगी प्लास्टिक, बिहार में तकनीक की क्रांति देखिये

महंगे पेट्रोल से राहत देगी प्लास्टिक, बिहार में तकनीक की क्रांति देखिये

03-Nov-2021 12:15 PM

MUZAFFAFPUR : एक तरफ देश में लोग जहां पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर परेशान हैं वहीं बिहार में तकनीक के सहारे अब नई क्रांति की शुरुआत तो हो गई है। मुजफ्फरपुर में प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोल डीजल बनाने वाली यूनिट की शुरुआत की गई है। 6 रुपये के प्लास्टिक कचरा से 70 रुपये के पेट्रोल और डीजल को तैयार करने की तैयारी है। मुजफ्फरपुर के पुणे स्थित खरौना में प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल डीजल बनाने वाली यूनिट का उद्घाटन हो गया है। राज्य सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने इसका उद्घाटन किया है। अपने तरह का देश में यह पहला प्लांट है जहां प्लास्टिक के कचरे से पेट्रोलियम बनाया जाएगा। 


उद्घाटन करने के बाद मंत्री रामसूरत राय में इस प्लांट में तैयार किए गए डीजल को खुद भी खरीदा। 10 लीटर डीजल मंत्री जी ने खरीदा है और इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद रही। प्लास्टिक के कचरा से पेट्रोल-डीजल बनाए जाने की तकनीक जानने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आया। इसके संचालकों का कहना है कि हर दिन 200 किलो प्लास्टिक कचरे से तकरीबन डेढ़ 100 लीटर डीजल और 130 लीटर पेट्रोल बनकर तैयार होगा। सबसे पहले यह कचरा ब्यूटेन में बदला जाएगा और उसके बाद प्रोसेस के जरिए ब्यूटेन को आइसो ऑक्टेन में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे डीजल और पेट्रोल में परिवर्तित किया जाएगा। 


बिहार में एथेनॉल क्रांति को लेकर एक तरफ उद्योग विभाग ने जहां कदम बढ़ाया है, वही इस तरह की इकाई लगने से लोग खासे उत्साहित हैं। मुजफ्फरपुर में जो नई शुरुआत हुई है। वह राज्य के बाकी जिलों के लिए वाकई कोई रोड मैप की तरह बन पाएगा। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा नगर निगम से 6 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से यूनिट में प्लास्टिक कचरा की खरीद करने की योजना है और इसी से पेट्रोल डीजल का निर्माण कराया जाएगा।