ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

बिहार में पिछले दरवाजे से लौट रहा जंगलराज, प्रशांत किशोर बोले- लालू-नीतीश में कोई फर्क नहीं

MOTIHARI: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के बाद अब पूर्वी चंपारण के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मिल रहे हैं और बिहार के लोगों की समस्या से रू

बिहार में पिछले दरवाजे से लौट रहा जंगलराज, प्रशांत किशोर बोले- लालू-नीतीश में कोई फर्क नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: जन सुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पश्चिम चंपारण के बाद अब पूर्वी चंपारण के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मिल रहे हैं और बिहार के लोगों की समस्या से रूबरू हो रहे हैं। इस दौरान पीके लगातार राज्य की नीतीश-तेजस्वी की सरकार और केंद्र के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। आज एक बार फिर प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर एक साथ हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा लालू के अपराधियों वाले जंगलराज को जनता ने उखाड़ फेंका था लेकिन अब वही जंगलराज पिछले दरवाजे से बिहार में लौट रहा है।


पूर्वी चंपारण में पदयात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बिहार में लौट रहे जंगलराज से लोगों को सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 35 साल से राज कर रहे लालू-नीतीश ने बिहार की दुर्दशा कर दी है। बिहार में आज बिना नजराना के कोई काम नहीं होता है। अगर जीवन को बेहतर बनाना है तो बिहार के लोगों को मोतियाबिंद का अच्छे से इलाज करना होगा।


प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश के राज में अधिकारियों का जंगलराज है, बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है, इसे दूर करने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को लालू और नीतीश के भरोसे छोड़ दिया है। 2020 के चुनाव में बिहार की जनता ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाई लेकिन बीजेपी ने नीतीश को सीएम बना दिया।