ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार में पति के एक चांटे के जवाब में पत्नी ने मारा दो चांटा, गुस्से में युवक ने खाया जहर, झाड़ू लगाने पर हुआ था विवाद

ARRAH: बिहार के एक परिवार में पति-पत्नी के बाद इस बात पर विवाद शुरू हुआ कि घर में झाड़ू कौन लगायेगा. जुबानी बहस मारपीट में बदल गयी. पति ने पत्नी को एक चांटा लगा दिया. इसके बाद

बिहार में पति के एक चांटे के जवाब में पत्नी ने मारा दो चांटा, गुस्से में युवक ने खाया जहर, झाड़ू लगाने पर हुआ था विवाद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: बिहार के एक परिवार में पति-पत्नी के बाद इस बात पर विवाद शुरू हुआ कि घर में झाड़ू कौन लगायेगा. जुबानी बहस मारपीट में बदल गयी. पति ने पत्नी को एक चांटा लगा दिया. इसके बाद पत्नी ने पलट कर दो चांटे मारे. इसका परिणाम ये हुआ कि गुस्से में पति ने जहर खा लिया है. उसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


ये वाकया बिहार के भोजपुर जिले में हुआ है. भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक युवक को ये बर्दाश्त नहीं हुआ कि पत्नी ने उसके एक चांटे का जवाब दो चांटे से दे दिया. उसने जहर खा लिया है. इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जहर खाने वाले युवक प्रभु कुमार की उम्र लगभग 25 साल है. उसकी मां ने बताया कि वाकया बुधवार की सुबह का है. घऱ के आंगन में जूठा गिरा था. प्रभु कुमार ने अपनी पत्नी से कहा कि वह झाड़ू से जूठे को साफ कर दे. पत्नी ने कहा कि वह दूसरे काम में व्यस्त है इसलिए प्रभु खुद झाड़ू लगाकर साफ जूठा साफ कर दे. 


झाड़ू लगाने को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गयी. इसके बाद प्रभु कुमार ने अपनी पत्नी को एक तमाचा जड़ दिया. पति के सलूक से पत्नी भी गुस्से में आ गयी. उसने भी अपने पति को दो तमाचे जड़ दिए. पत्नी से मार खाने के बाद प्रभु कुमार आग बबूला हो गया. वह अपने घर के अंदर गया और जहर खा लिया।


 जहर खाने के बाद प्रभु की हालत काफी बिगड़ गई. उसकी हालत खराब होते देख परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं. अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है. पति-पत्नी के बीच का ये विवाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.