ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

बिहार में पंचायत उप चुनाव का हो गया ऐलान, 28 दिसंबर को होगा मतदान

PATNA: राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 2021 और 2022 में हुए पंचायत चुनाव में कई पद खाली रह गया था। जिसे लेकर राज्य नि

बिहार में पंचायत उप चुनाव का हो गया ऐलान, 28 दिसंबर को होगा मतदान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में होने वाले पंचायत उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 2021 और 2022 में हुए पंचायत चुनाव में कई पद खाली रह गया था। जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिक्त पड़े पदों पर उप चुनाव कराने की अनुशंसा पंचायती राज विभाग ने की थी। जिस पर 28 दिसंबर को मतदान होगा। जिसमें 1675 पदों के लिए यह उप चुनाव होगा।


पटना में 103 पदों पर उप चुनाव 28 दिसंबर को होगा। जिसमें 75 पद पंच का है। वार्ड सदस्य के 21, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच की 3-3 सीटें खाली है। इसे लेकर 9 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक नोमिनेशन होगा और 28 दिसंबर को मतदान किया जाएगा। 16 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी वही 20 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिये जाएंगे। 


वही मतदाता सूची से उन मतदाताओं का नाम हटाया गया है जिनकी मौत हो चुकी है वही 18 साल या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा है। बता दें कि 2021 में पंचायत चुनाव हुआ था तब पंच के कई पद खाली रह गये थे। जिसके बाद पंच समेत अन्य रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया गया था। इसके बाद भी पंच के पद के लिए कई जगहों पर उम्मीदवार नहीं मिले थे। इसलिए निर्वाचन आयोग से पंचायती राज विभाग ने रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने की अनुशंसा की थी।  


टैग्स