ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

बिहार में NDA जीतेगी 40 सीट ! बोले कुशवाहा ....तेजस्वी के यात्रा से नहीं पड़ता फर्क, पाठक को लेकर भी कही बड़ी बात

PATNA : बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। यह दावा एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले किया है। कुशवाहा ने कहा है कि- केंद्र को मोदी सरकार और बिहा

बिहार में NDA जीतेगी 40 सीट ! बोले कुशवाहा ....तेजस्वी के यात्रा से नहीं पड़ता फर्क, पाठक को लेकर भी कही बड़ी बात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। यह दावा एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा चुनाव से पहले किया है। कुशवाहा ने कहा है कि- केंद्र को मोदी सरकार और बिहार में नीतीश की सरकार में काफी काम हुआ है जो बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह बातें अपनी पार्टी के एक साल पूरे जाने पर आयोजित एक समारोह में कहा है। 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि- हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठन एक साल पहले किया गया था और पार्टी गठन के एक साल होने के उपलक्ष में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हमने जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद जब अपनी पार्टी का गठन किया था तब इसका नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल था, अब हाल ही में चुनाव आयोग के तरफ से इसे नया नाम दिया गया है। यह हमारे लिए काफी ख़ुशी की बात है। 


वहीं, कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की यात्रा के बारे में कहा कि- वह यात्रा कर रहे हैं। यह उनकी पार्टी का काम है। लेकिन वह कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता है। बिहार समेत पूरे देश में एनडीए का ही बोलबाला है और आने वाले समय में भी एनडीए का ही बोलबाला रहेगा। यह तय है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी सरकार को बहुमत मिलेगी और मोदी ही पीएम बनेंगे। 


उधर, विपक्ष के तरफ से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर अपनी बातों रहते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि- वह अच्छे अधिकारी हैं। उन्होंने कुछ अच्छे काम किए हैं लेकिन सनकी अधिकारी हैं। ऐसे फरमान जारी करते रहते हैं। जिसका कोई मतलब नहीं। टीचरों की साख बढ़ानी पड़ेगी तब एजुकेशन ठीक होगा।