ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, नए साल के जश्न में खलल डालने की थी तैयारी

PATNA: बिहार पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नए साल के जश्न में नक्सलियों ने खलल डालने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों समय रहते नक्सलियों की साजि

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, नए साल के जश्न में खलल डालने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। नए साल के जश्न में नक्सलियों ने खलल डालने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस और सुरक्षाबलों समय रहते नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। बिहार पुलिस के एडीजी जीएस गंगवार ने इस बात की जानकारी दी है। एडीजी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे लेकिन पुलिस और केंद्रीय बलों की सतर्कता ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।


एडीजी जीएस गंगवार ने बताया कि नक्सली नए साल या उसके आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया। औरंगाबाद में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के सामानों को बरामद किया है। जिसमें हथियारों के साथ साथ मोबाइल फोन के साथ साथ इंटरसेप्टर, कैमरा फ्लैश बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल बारूदी सुरंगों को उड़ाने के लिए किया जाता है। सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलियां और वायरलेस सेट भी बरामद किए गए हैं, जो उनके मनसूबों को बताते हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। गया, औरंगाबाद, जमुई और लखीसराय के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस को कामयाबी मिल रही है। औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में भारी मात्रा में आईईडी, विस्फोटक, गोलियां, वायरलेस सेट, 50 सीम कार्ड और 63 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिससे यह लगता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।