ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया सुसाइड, डैम में कूदकर दी जान

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक संकी पति ने पहले कुदाल से मारकर पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद भी डैम में कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद स

बिहार : पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने किया सुसाइड, डैम में कूदकर दी जान
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है जहां एक संकी पति ने पहले कुदाल से मारकर पत्नी की हत्या कर दी फिर खुद भी डैम में कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. 


मामला रजौली थाना के फुलवरिया गांव का है. पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर छोटी-छोटी बात पर झगड़ा हुआ करता था. पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने के पीछे की वजह भी घरेलू विवाद ही बताया जा रहा है. 


गांव के लोगों ने बताया कि सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी को कुदाल से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में ही पत्नी की मौत हो गई. 


लोगों के अनुसार, घरेलू विवाद की वजह से हत्यारे पति के सिर पर खून सवार था. पत्नी को घायल करने के बाद उसने गुस्से में एक ग्रामीण पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया था. ग्रामीण को भी गंभीर चोटें आई हैं. आनन फानन में उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल वह इलाजरत है. इधर आरोपी पति ने फुलवरिया डैम में कूद कर अपनी भी जान दे दी. 


इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची है. गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता