बिहार में नशेड़ी पिता की हैवानियत: अपने ही जुड़वा बच्चों को मार डाला, जमीन पर पटक कर ले ली जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 11, 2023, 11:20:36 AM

बिहार में नशेड़ी पिता की हैवानियत: अपने ही जुड़वा बच्चों को मार डाला, जमीन पर पटक कर ले ली जान

- फ़ोटो

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां एक नशेड़ी पिता ने अपने ही जुड़वां बच्चों की बेरहमी से जान ले ली। शराब की नशे में धुत आरोपी पिता ने दोनों बच्चों को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रोड नंबर 5 निवासी दिवास शर्मा की पत्नी ने करीब चार महीने पहले जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। शराब के नशे का आदी हो चुका दिवास शर्मा छोटी-छोटी बात पर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी पिता ने दोनों बच्चों को जमीन पर पटक दिया जिससे दोनों की मौत हो गई।


दोनों बच्चों की मौत के बाद आरोपी पिता दिवास शर्मा मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।