ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार में मास्टर साहब का नया कारनामा, CO से सेटिंग कर बेच दी करोड़ों की सरकारी जमीन

GOPALGANJ: बिहार में शिक्षकों के अजब-गजब कारनामें सामने आते रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को ही बेच डाली है।शिक्षक के

बिहार में मास्टर साहब का नया कारनामा, CO से सेटिंग कर बेच दी करोड़ों की सरकारी जमीन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शिक्षकों के अजब-गजब कारनामें सामने आते रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां एक शिक्षक ने करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को ही बेच डाली है।शिक्षक के इस काले कारनामें में सीओ ने उसका साथ दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है जबकि आरोपी सीओ को पद से हटा दिया गया है। डीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। मामला मांझा अंचल के मांझा बाजार स्थित करोड़ों के सरकार जमीन की बिक्री से जुड़ा है।


दरअसल, गोपालगंज के मांझा बाजार में करोड़ों की सरकारी जमीन की जमाबंदी कराकर उसका सौदा कर दिया गया है। जमीन के सौदे में शिक्षक संतोष महतो ने दलाल की भूमिका निभाई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी ने मांझा अंचल के सीओ शाहिद अख्तर को पद से हटा दिया है और जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर सीओ के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।


आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। शिक्षक अपना मोबाइल घर पर छोड़कर फरार हो गया है। आरोपी शिक्षक के नेपाल भाग जाने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक संतोष महतो एक शिक्षक होने के साथ ही जमीन माफिया भी है और सीओ शाहिद अख्तर का बेहद करीबी है। मामले में अंचल कार्यालय के कई अन्य कई और राजस्व कर्मचारी भी जांच टीम की रडार पर हैं।


सदर एसडीएम के नेतृत्व में आरोपी शिक्षक के घर पर की गई छापेमारी में भू-बंदोबस्ती के कागजात, सीओ की मुहर, मोबाइल, लैपटॉप, लगान की रसीद और अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। मामले को लेकर मांझागढ़ थाने में केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि शिक्षक संतोष महतो ने दलाली के धंधे से अकूत सम्पति बनाई है। फिलहाल पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।