ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार में सामूहिक आत्मदाह की कोशिश: कलेक्ट्रेट के बाहर 10 महिलाओं ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास; पुलिस ने ऐसे बचाई जान

KATIHAR: बडी खबर कटिहार से आ रही है, जहां कलेक्ट्रेट के बाहर 10 महिलाओं ने सामूहिक आत्मदाह की कोशिश की है। महिलाओं ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क लिया और खुद को आग लगाने की कोशि

बिहार में सामूहिक आत्मदाह की कोशिश: कलेक्ट्रेट के बाहर 10 महिलाओं ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास; पुलिस ने ऐसे बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बडी खबर कटिहार से आ रही है, जहां कलेक्ट्रेट के बाहर 10 महिलाओं ने सामूहिक आत्मदाह की कोशिश की है। महिलाओं ने अपने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़क लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की हालांकि वहां तैनात पुलिस के जवानों ने समय रहते उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया।


दरअसल, महिलाओं का आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ दबंग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। सोमवार की सुबह जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ दबंग पहुंचे और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उनके और उनके परिजनों के साथ दबंगों ने मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।


इस घटना को लेकर 10 महिलाएं अपनी गुरार लेकर कलेक्ट्रट पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की कोशिश की। इस दौरान महिलाओं ने किरोसीन तेल छिड़क कर खुद को आग लगाने की कोशिश की हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं का बयान लेकर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता