ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं, विजय सिन्हा का सीएम नीतीश पर हमला

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में महिला की हत्या के बाद उसके टुकड़े करने के मामले पर अब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के साथ-साथ प्रशासन

बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं, विजय सिन्हा का सीएम नीतीश पर हमला
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले में महिला की हत्या के बाद उसके टुकड़े करने के मामले पर अब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के साथ-साथ प्रशासन पर भी हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। बिहार सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि आज बिहार की महिलाऐं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। 



विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि शकील मियां सरकारी जमीन के पास अपना ठिकाना बनाए हुए है जहां अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां महिलाओं और बच्चियों को हमेशा परेशान किया जाता है। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं है कि उनका विरोध कर पाए। इस मामले में केस भी दर्ज किया गया लेकिन आज तक थाने में इसे संज्ञान में नहीं लिया गया। ये लोग दहशत फैलाने के लिए अभियान चलाते हैं। यहां एक मंदिर भी था जिसे तोड़कर अब मदरसे का स्वरुप दे दिया गया। सत्ता में बैठे लोग वोट के लिए कब तक ऐसे ही चोट करते रहेंगे। कब तक लोगों को दरकार जिहादियों का गढ़ बनने का अवसर देंगे। आज जितनी भी आतंकवाद की घटना घटती है उसका तार बिहार से क्यों जुड़ जाता है। बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। 



आपको बता दें, पीरपैंती थाना क्षेत्र में सरेआम एक महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी, तभी बदमाश ने पहले धक्का मारकर उसे गिरा दिया और फिर उसके अंगों को काट दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इन सबके बीच बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस पूरे मामले को लेकर बिहार सरकार और उनके प्रशासन पर जोरदार हमला बोला।


टैग्स