ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनी

‘बिहार में मध्यावधि चुनाव की दूर-दूर तक संभावना नहीं’ तेजस्वी के दावे पर बोले नीतीश के करीबी नेता

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलकर एनडीए के साथ जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे हालांकि जेडीयू ने त

‘बिहार में मध्यावधि चुनाव की दूर-दूर तक संभावना नहीं’ तेजस्वी के दावे पर बोले नीतीश के करीबी नेता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलकर एनडीए के साथ जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार यह दावा कर रहे हैं कि बिहार में मध्यावधि चुनाव होंगे हालांकि जेडीयू ने तेजस्वी के दावे को सीरे से खारिज कर दिया है। पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार भले ही वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में हैं लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि समय से पहले विधानसभा के चुनाव होंगे।


पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि राज में बिहार विधानसभा भंग कर मध्यावधि चुनाव की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का यह विजन जरूर रहा है कि एक राष्ट्र एक चुनाव लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है कि बिहार में समय से पहले चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कमेटी बनाई थी उसके सामने हम लोगों ने अपनी बात रख दी है, इसी से भ्रम फैला है। हमें नहीं लगता कि इसमें कोई दम है कि पहले चुनाव होगा।


तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कोई वीजन नहीं है, इसपर उन्होंने कहा कि जिस नेता की कई योजनाओं को केंद्र सरकार ने अपने हाथ में लिया, जिस नेता के जल जीवन हरियाली के कार्यक्रम को यूनाइटेड नेशन ने तारीफ की, आप उसके बारे में अगर यह कह रहे हैं कि कोई वीजन नहीं है तो इससे ज्यादा हास्यास्पद  बात क्या हो सकती है।