ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

बिहार: लूटपाट का विरोध करने पर महिला से दुष्कर्म, बदमाशों ने बहू के सामने ही सास से की हैवानियत

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से सामने आ रही है, जहां लूटपाट की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बहू

बिहार: लूटपाट का विरोध करने पर महिला से दुष्कर्म, बदमाशों ने बहू के सामने ही सास से की हैवानियत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से सामने आ रही है, जहां लूटपाट की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बहू के सामने ही सास को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे दो लाख रुपए के साथ साथ सोने और चांदी के गहने लूट लिए। घटना अंगार थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बदमाश लूटपाट की नियत से एक घर में घुस गए थे। बदमाश जब घर में दाखिल हुए उस वक्त केवल सास और बहू घर में मौजूद थीं। बदमाश घर में रखे कैश और गहनों की लूटने लगे। इसपर सास ने लूटपाट का विरोध किया। जिससे गुस्साए बदमाशों ने पहले तो महिला की बेरहमी से पिटाई की और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।


वारदात के वक्त घर में मौजूद पीड़िता की बहू ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए हालांकि लोगों के आने से पहले ही तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता