ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Cabinet meeting: नीतीश कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए बड़े-बड़े फैसले, कर्मचारियों की महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, चार जगहों पर केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि और.... Bihar Crime News: ट्रिपल मर्डर केस के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में हुई थी तीन लोगों की हत्या Bihar Crime News: ट्रिपल मर्डर केस के 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा, भूमि विवाद में हुई थी तीन लोगों की हत्या भाजपा ने राजद को दिया जवाब, तेजस्वी ने अपने पिता के लिए पोस्टर बनवाया, पर यहां भी नौवीं फेल का परिचय दे दिया, गलती से उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम छपवा दिया Bihar News: नींद से जागी सरकार..CM नीतीश की 'करप्शन' पर हाईलेवल मीटिंग, खनन-परिवहन व इन विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विजिलेंस-SVU-EOU से एक्शन लेने को कहा... Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: बिहार के 39 पदाधिकारियों और कर्मियों की सैलरी रोकने का आदेश, छोटी सी लापरवाही पड़ गई भारी; जानिए.. Bihar News: BPSC से चय़नित परियोजना प्रबंधकों ने उद्योग मंत्री से की मुलाकात, नीतीश मिश्रा बोले- औद्योगिक विकास में सभी मजबूत स्तंभ की भूमिका निभाएंगे Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया Crime News: 50 साल की महिला ने पति को दी सजा-ए-मौत, 23 साल के बॉयफ्रेंड के चक्कर में 6 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया

बिहार में लॉकडाउन की गाइडलाइन में संशोधन, किन्हें मिली राहत देखिए...

1st Bihar Published by: Updated Thu, 06 May 2021 09:16:06 AM IST

बिहार में लॉकडाउन की गाइडलाइन में संशोधन, किन्हें मिली राहत देखिए...

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में बढ़ते कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन का आज दूसरा दिन है। सरकार द्वारा जारी किए गये गाइडलाइन में थोड़ी तब्दिली की गयी है। गृह विभाग की विशेष शाखा ने लॉकडाउन में कुछ और सेवाओं को विशेष छूट देने का आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव के आदेश से नया आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के कार्यालय व गतिविधियों और होटल व्यवसाय को भी शामिल किया गया है। 



होटल संचालकों को रूम के अंदर खाना परोसने की शर्त पर अतिथियों को रखने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा खाद्यान्न की अधिप्राप्ति से जुड़े कार्यालय, पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग की आवश्यक गतिविधियों से संबंधित कार्यालय, वन प्रबंधन में संलग्न वाहनों को भी छूट दी गई है। अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व विभागाध्यक्ष द्वारा आवश्यक कार्यों के लिए न्यूनतम कर्मियों के साथ कार्यालय संचालन करने की भी छूट दी गई है। 


गौरतलब है कि सरकार ने जो गाइडलाइन जारी किए उसमें कई दिशा निर्देश दिया गया था जैसे फल, सब्जी, मांस, मछली, दूध इत्यादि की दुकानों को चार घंटे के लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लॉकडाउन के दौरान खोलने का आदेश। आवश्यक सेवा जैसे मेडिकल स्टोर, लैब, पेट्रोल पंप में लॉकडाउन की बंदिशें लागू नहीं होगी। ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान उनका टिकट ही पास माना जाएगा। शादी-विवाह के लिए छूट दी जाएगी। तीन दिन पहले जानकारी देते हुए केवल 50 लोगों को ही विवाह में शामिल होने की अनुमति दी गई है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बस-ऑटो में बैठने की क्षमता 50 फीसदी ही रहेगी। लॉकडाउन के पहले दिन लोगों ने इस गाइडलाइंस का पालन भी किया। आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है ऐसे में लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते नजर आ रहे हैं।