Hindi News / news / विधायक जी अब लगाएंगे पेड़, नीतीश सरकार का नया फैसला

विधायक जी अब लगाएंगे पेड़, नीतीश सरकार का नया फैसला

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 17, 2019, 6:10:19 PM

विधायक जी अब लगाएंगे पेड़, नीतीश सरकार का नया फैसला

- फ़ोटो

PATNA: पर्यावरण को लेकर बिहार सरकार ने नई पहल की है. जिसके तहत बिहार में 47 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा. नीतीश सरकार वनमहोत्सव सह सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही है. 1 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में शामिल होने के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से विधानमंडल के सभी सद्स्यों को पत्र जारी किया गया है. जिसमें सभी से अभियान को सफल बनाने की अपील की गयी है. सभी विधायक और विधान पार्षदों से पेड़ लगाने की अपील की गयी है. बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलवायु परिवर्तन और उसकी चुनौतियों पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक की थी. जिसमें शामिल सदस्यों से पर्यावरण को बचाने की अपील करते हुए उनसे सुझाव मांग गए थे.