आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar Politics: ‘गलतबयानी कर दलितों, अतिपिछड़ों को भड़का रहे राहुल गांधी’ मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 11 Jun 2023 11:58:07 AM IST
- फ़ोटो
CHAPARA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम हो गया है। अपराधी सरेआम अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रसाशन को सीधा चैलेंज दे रहे हैं। आलम यह है कि राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सारण से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक सनसनीखेज वारदात में तीन सगे भाइयों को हत्या हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के दो लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद से शुरू हुआ और इसी को लेकर तीन सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गये है। यह घटना जिले के एकमा प्रखंड क्षेत्र के गंगोली गांव का बताया जा रहा है। जहां लालू महतो और उनके भाईयो के बीच में हूए जमीनी विवाद में चाकू लगने से उनके ही 3 भाईयों की मौत हो गई।
वहीं, इस घटना में कई परिजन घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया गया कि जमीन में हिस्सेदारी को लालू महतो एवं उसके परिवार के लोगो ने हमला कर दिया. हमले में तीन भाई 57 वर्षीय राजेश्वर महतो, 48 वर्षीय दिनेश महतो एवं 45 वर्षीय स्वामीनाथ महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनमें पंकज महतो, कलावती महतो, नीतू कुमारी, पिकी कुमारी, वियफा देवी शामिल हैं। घायलों का इलाज़ एकमा PHC व सदर अस्पताल में चल रहा है।