ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार में खुलेआम चल रहा अवैध हथियारों कारोबार!, समस्तीपुर के वायरल वीडियो ने सबको चौंकाया

SAMASTIPUR: बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के पुलिस और सरकार दावे खोखले साबित हो रहे हैं। समस्तीपुर से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जो जमीनी हकीकत बताने के लिए काफी है। समस्ती

बिहार में खुलेआम चल रहा अवैध हथियारों कारोबार!, समस्तीपुर के वायरल वीडियो ने सबको चौंकाया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के पुलिस और सरकार दावे खोखले साबित हो रहे हैं। समस्तीपुर से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जो जमीनी हकीकत बताने के लिए काफी है। समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के गंगा के दियारा इलाके में स्थित बेरी गांव में हथियारों की खरीद बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


वायरल वीडियो में तीन युवक अलग-अलग राइफल लिए हुए है और उसका दाम बताते हुए दिख रहे हैं। वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में राइफल खरीदने आया शख्स को एक अधेड़ व्यक्ति को दो राइफल दिखा रहा है। एक राइफल का मूल ढाई लाख तथा दूसरे राइफल का मूल्य एक लाख 10 हजार रुपए बता रहा है। इस दौरान खरीद बिक्री करने वाला व्यक्ति वीडियो बना रहा है। संभावना जताई जा रही है कि  उसी व्यक्ति ने ही इस वीडियो को वायरल किया है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


उधर, जिले की कमान संभाव चुके समस्तीपुर के नए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। जांच के दौरान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बेरी गांव के सूरज कुमार सरवन कुमार और विजय कुमार नामक युवक की राइफल के साथ फोटो की पहचान की गई। स्थानीय चौकीदार से इसकी सत्यता की जांच कराई गई जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। राइफल के साथ दिख रहे युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। वीडियो सामने आने के बाद इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि समस्तीपुर के दियारा इलाके में अवैध हथियारों के कारोबार का बड़ा रैकेट सक्रिय है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता