ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनी

बिहार में खेला जारी: राजद के एक औऱ विधायक ने पाला बदला, BJP का दामन थामा, महागठबंधन से अब तक 7 MLA गये

PATNA: बिहार में 12 फरवरी को नीतीश-बीजेपी सरकार के विश्वासमत के दौरान शुरू हुआ सियासी खेला जारी है. आज राजद के एक और विधायक ने पाला बदल दिया और बीजेपी के साथ हो गये. 12 फरवरी से अब

बिहार में खेला जारी: राजद के एक औऱ विधायक ने पाला बदला, BJP का दामन थामा, महागठबंधन से अब तक 7 MLA गये
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में 12 फरवरी को नीतीश-बीजेपी सरकार के विश्वासमत के दौरान शुरू हुआ सियासी खेला जारी है. आज राजद के एक और विधायक ने पाला बदल दिया और बीजेपी के साथ हो गये. 12 फरवरी से अब तक राजद के पांच औऱ कांग्रेस के दो यानि महागठबंधन के कुल सात विधायकों ने पाला बदल लिया है.


भरत बिंद ने पाला बदला

आज राजद विधायक भरत बिंद ने पाला बदल लिया. भभुआ से विधायक भरत बिंद आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की गाड़ी में बैठ कर विधानसभा पहुंचे. उसके बाद वे विपक्षी पार्टियों की बेंच के बजाय सत्ता पक्ष की बेंच पर भाजपा विधायकों के साथ जाकर बैठ गये. सदन में मौजदू बीजेपी औऱ जेडीयू के विधायकों ने उऩका स्वागत किया.


महागठबंधन के 7 विकेट गिरे

भरत बिंद राजद के पांचवे विधायक हैं, जिन्होंने पिछले 18 दिनों में पाला बदल लिया है. इससे पहले 12 फरवरी को राजद के विधायक प्रहलाद यादव, नीलम देवी औऱ चेतन आनंद ने पाला बदल लिया था. उस दिन विधानसभा में तत्कालीन अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ था और नीतीश कुमार की भाजपा के साथ बनी नयी सरकार को विश्वास मत हासिल करना था. उससे पहले ये तीनों विधायक विपक्षी बेंच से उठे औऱ सत्तारूढ़ विधायकों के साथ जा बैठे थे.


5 दिन पहले राजद की एक औऱ कांग्रेस के दो विधायकों ने पाला बदला था. मोहनिया से राजद विधायक संगीता देवी, कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ भाजपा के कैंप में चले गये थे. यानि कुल मिलाकर अब तक महागठबंधन के सात विधायक टूट चुके हैं.


बीजेपी कह रही है कि बिहार में जेडीयू-बीजेपी की नयी सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि खेला करेंगे. राजद ने बीजेपी और जेडीयू के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की थी. अब उन्हें जवाब दिया जा रहा है. सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि राजद के बच्चे ने खेला करने का एलान किया था इसलिए हम बच्चे को खिलौना दे रहे हैं. भाजपा दावा कर रही है कि अभी कांग्रेस औऱ राजद के कई औऱ विधायक उसके संपर्क में हैं.